फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ramkola defeated ABC by a huge margin

Kushinagar News: रामकोला ने एबीसी को भारी अंतर से हराया

Sun, 01 Feb 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ramkola defeated ABC by a huge margin
कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के खेल मैदान में हो रहे अंडर 6 केसीए कप-2026 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रामकोला क्रिकेट एकेडमी और एबीसी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रामकोला की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एबीसी टीम को भारी अंतर से हराया।
विज्ञापन

टॉस जीत कर रामकोला एकेडमी के कप्तान प्रतियूष मद्धेशिया ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 246 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एबीसी टीम ने 25.5 ओवर में 128 रन पर ही सिमट गयीं।
विज्ञापन

इस तरह रामकोला क्रिकेट एकेडमी ने 118 रन के भारी अंतर से मैच जीत लिया। मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ मैच शिवम मद्धेशिया चुने गए।
मैच में निर्णायक की भूमिका रामप्रकाश और परवेज अंसारी और स्कोरर की भूमिका विकास सिंह ने निभाई। इस दौरान मो. अज़हरुद्दीन, अंशु मणि त्रिपाठी,रविशंकर मिश्रा, अजेंद्र सिंह, प्रिन्स पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed