{"_id":"659d9ca61c5b41b942065e06","slug":"ram-will-come-to-shri-ram-janaki-math-temple-premises-program-today-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-10704-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: श्रीराम जानकी मठ मंदिर परिसर में राम आएंगे कार्यक्रम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: श्रीराम जानकी मठ मंदिर परिसर में राम आएंगे कार्यक्रम आज
Wed, 10 Jan 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
कसया। श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रण के लिए विश्व हिंदू परिषद, संस्कार भारती व विचार परिवार की ओर से नगर स्थित श्रीराम जानकी मठ मंदिर परिसर में बुधवार दोपहर दो बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ''राम आएंगे'' आयोजित होगा। श्रद्धालुओं को अक्षत व तुलसी दल वितरित किया जाएगा।
संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डाॅ. अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष मुख्य अतिथि होंगे। संस्कार भारती के कलाकारों के साथ प्रसिद्ध गायक अनीस सोनी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा समारोह से संबंधित कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। डाॅ. सिन्हा ने विशिष्ट जनों और सभी राम भक्तों से भारी संख्या में ''राम आएंगे'' कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।