{"_id":"65a991f66c27a0483c04b145","slug":"ram-naam-procession-taken-out-in-hata-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-11180-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाटा में निकाली गई राम नाम शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाटा में निकाली गई राम नाम शोभायात्रा
Fri, 19 Jan 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
हाटा में निकाली गई राम नाम शोभायात्रा
हाटा। अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हाटा नगर के श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। बृहस्पतिवार को राम कथा के प्रथम दिन कथा स्थल से नगर में राम नाम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद शोभा यात्रा का समापन कथा स्थल पर हुआ।
महाविद्यालय के सभागार में सबसे पहले व्यास गद्दी का पूजन किया गया। इसमें दिलीप जायसवाल और उनकी पत्नी ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने राम नाम शोभा यात्रा नगर में निकाली। यह शोभा यात्रा रजिस्ट्री चौराहा, मुख्य बाजार, गांधी चौक होते हुए केन यूनियन चौराहा पहुंचा, बस स्टेशन होते हुए पुन: कथा स्थल पहुंचा। पूरे नगर भ्रमण के दौरान शोभा यात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम को नारा लगाते हुए राम नाम संकीर्तन कर रहे थे। कथा के अंत में प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाऐगा। शोभा यात्रा के बाद राम कथा का शुभारंभ हुआ।
इस दौरान गंगेश्वर पांडेय, अग्निवेश मणि, गंगेश्वर पाण्डेय, जयप्रकाश नारायण पाण्डेय, संजय पांडेय, प्राचार्य डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी, पिंटू उपाध्याय, राजू बरनवाल, जयप्रकाश जायसवाल, मोहन पांडेय, डॉ. वशिष्ठ द्विवेदी, संजय दूबे,अवधेश सिंह, मिथिलेश चौरसिया, डाॅ. संदीप कुमार पाण्डेय, सतीश चंद्र शुक्ल, डॉ रामानुज द्विवेदी, भोला गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
आकर्षण का केंद्र रहीं श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की झांकियां
कसया। विकास खंड के सिरसिया खोहिया बजरकरैया में बृहस्पतिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
झांकी सिरसिया खोहिया, बजरकेरइया से पिपराझाम, बनवारी टोला, हतवा, मंगलपुर होते हुए बजरकरैया पहुंची। इस अवसर पर लोगों से प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामचरित मानस पाठ, दीपोत्सव मनाने की अपील की गई। यात्रा विश्वकर्मा क्रांति क्लब की ओर से निकाली गई। आयोजक मनीष विश्व कर्मा, संदीप विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, मोनू, श्याम आदि मौजूद रहे l
शोभायात्रा में गूंजे श्रीराम के जयघोष
पकड़ियार बाजार। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से नेबुआ नौरंगिया में राममंदिर प्राण-प्रतिष्ठा शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा के दौरान जयश्रीराम के जयघोष से पूरा गांव गूंजा उठा।
सिंगहा बैंक चौराहे से बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी के साथ राम दरबार की शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा के दौरान रामदरबार समेत झांकियां पर गांव और चौराहे पर लोगों के पुष्प वर्षा कर जयश्रीराम का जयघोष किया। शोभायात्रा बाजार टोला, स्कूल टोला, कॉलेज मोहल्ला, दमोदरी, मठिया खुर्द, कठिनहिया, चकचिंतामणी, लौकरिया, पकड़ियार, चरिघरवा, खैरटिया, कलवारीपट्टी, बसंतपुर, टेढ़ी गांव के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कर पुनः सिंगहा चौराहा पहुंचा, जहां रामायण आरती कर शोभा यात्रा का समापन किया गया। खंड कार्यवाह पवन कुमार तिवारी ने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद दिव्य और अलौकिक राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि मंदिर निर्माण के साक्षी बने हैं। उन्होंने ने सभी हिन्दू जनमानस से 22 जनवरी को मंदिर और घर को सजा कर दीपोत्सव मनाने की अपील की। इस दौरान प्रधान संघ जिला अध्यक्ष संतोष मणि तिवारी, शांति शाही, हरिगोविंद रौनियार, सूरज राव, बृजेश मिश्र, अभिषेक शाही, शत्रुंजय सिंह, राजेश सिंह, पारसनाथ कुशवाहा, संजू शाही, अनिल सिंह, कृष्ण मुरारी पांडेय, पिन्टू मिश्रा, सर्वजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
श्रीराम दरबार की निकाली गई शोभायात्रा
मथौली। क्षेत्र के झांगा स्थित राम जानकी मंदिर परिसर से बृहस्पतिवार को श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शोभायात्रा को आस-पास के कई गांव में भ्रमण कराकर पिपरैचा कुटी परिसर में शोभा यात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने किया। इसके बाद संघ प्रचारक राजेश की अगुवाई में शोभायात्रा मंगलपुर उर्फ मंगरुआ पैकौली होते हुए पिपरैचा स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में समाप्त हुई।
इस दौरान हाटा विधायक मोहन वर्मा, मोतीचक ब्लाॅक प्रमुख अर्चना सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश दास गुप्ता, संजय सिंह, मुन्ना, दिनेश सिंह, आकाश सिंह, अरूण पांडेय, चन्दपाल कन्नौजिया, विजय सैनी, उमेश सिंह, दिलिप पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद