फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ram Lal Yadav elected president

रामलाल यादव अध्यक्ष चुने गए

Mon, 11 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 11 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
कसया। दीवानी न्यायालय कसया में मुंशी संघ का वार्षिक चुनाव सोमवार को चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अरविंद पाठक और बद्रीनारायण दुबे की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जिसमें रामलाल यादव उर्फ ललित अध्यक्ष और कुतुबुद्दीन को मंत्री पद के लिए चुना गया। मतदान सुबह दस बजे प्रारंभ होकर दोपहर बाद दो बजे तक चला।
चुनाव में मतदाता के रूप में कुल 136 मुंशी पंजीकृत थे। उनमें से 131 मत पाकर रामलाल यादव अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किए गए जबकि भृगुनाथ सिंह 13 और लियाकत अली को 15 मत ही मिला।
वहीं मंत्री पद के लिए हुए चुनाव में कुतुबुद्दीन अंसारी 83 मत पाकर विजयी घोषित हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए रामजीत प्रसाद और कोषाध्यक्ष यशवंत दुबे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मतगणना के दौरान कुल 4 मत खराब पाए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर गोरखनाथ दिवेदी, उपेंद्र मिश्र, रामनगीना सिंह, अनिरुद्ध सिंह, रामप्यारे तिवारी, शारदा सिंह, कल्याण तिवारी, अशोक मिश्र, आनंद सिंह, आनंद उपाध्याय, अधिवक्ता राकेश सिंह, संजय सिंह, आनंद राय, दिव्यप्रकाश मणि, विजय प्रताप सिंह, अशोक की ओर से विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed