फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rally organized to make electricity consumers aware about OTS

Kushinagar News: बिजली उपभोक्ताओं को ओटीएस के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली रैली

Wed, 11 Dec 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Dec 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Rally organized to make electricity consumers aware about OTS
पडरौना। बिजली बिल का एकमुश्त भुगतान कर सरचार्ज में छूट का लाभ उठाने के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए बिजली उपकेंद्र पडरौना की तरफ से अधिशासी अभियंता संजय सागर के नेतृत्व में मंगलवार को निकाली जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

यह रैली बिजली उपकेंद्र पडरौना से शुरू हुई और कटकुइया रोड, पडरौना छावनी, मेन रोड, रविन्द्र नगर आदि मोहल्लों में जाकर उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की ओर से चलाई गई एक मुक्त समाधान योजना के अंतर्गत मिलने वाली छूट के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र पडरौना के अधिशासी अभियंता संजय सागर ने बताया कि बिजली निगम की ओर से बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल के एकमुश्त भुगतान पर मिलेगी सरचार्ज में छूट दी जाएगी। यह तीन चरणों में होगा। पहला चरण 15 से 31 दिसंबर, दूसरा 1 से 15 जनवरी व तीसरा 16 से 31 जनवरी तक चलेगा। इसलिए उपभोक्ता बकाया बिल का भुगतान कर एक मुस्त समाधान योजना के अंतर्गत छूट का लाभ उठाएं। पहले आएं पहले पाएं की तर्ज पर पहले चरण में ज्यादा मिलेगी छूट।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी शशिकांत गुप्ता, जूनियर इंजीनियर शुभम गौड़, पिंटू बिदं एवं राकेश कुमार, टेक्नीशियन कर्मी आनंद बिदं, शाहनवाज आलम, संविदा कर्मचारी अनिल श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, राजेश पांडेय, रमाकांत, संजय साहनी, अर्जुन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed