फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rakshabandhan market

Kushinagar News: इस बार भाई की कलाई पर बंधेगी चंद्रयान-3 की राखी

Mon, 28 Aug 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 28 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
rakshabandhan market
फोटो है।
विज्ञापन

बाजार में ॐ श्री गणेश, हैप्पी रक्षाबंधन, हमारा भैया, प्यारा भैया लिखीं राखियों की भी धूम

संवाद न्यूज़ एजेंसी

पडरौना। भाई तरक्की की ऊंचाइयों को छूए और सफल रहे। इसके लिए बहनें भाई की कलाई पर चंद्रयान-3 की डिजाइन वाली राखी बाधेंगी। चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग हुई है। इसके बाद से बहनें यूट्यूब से वीडियो देखकर चंद्रयान डिजाइन की राखी बनाने में लगी हैं। बाजार में भी राखी खरीदने की होड़ है। बाजार में पांच रुपये से 200 रुपये तक की राखी उपलब्ध है। कसया नगर के आभूषण विक्रेताओं के शोरूम पर चांदी की आकर्षक राखियों की डिमांड आनी शुरू हो गई है।

कसया नगर के गोला बाजार, देवरिया मार्ग, गांधी चौक, शहीद चौक, रामकोला मार्ग समेत अन्य बाजारों में दुकानों व फुटपाथों पर राखी बिक रही है। बाजार में सबसे ज्यादा सूती और रेशमी धागे से बनीं राखियां बिक रही हैं। राखियों की कीमत पांच रुपये से 200 रुपये तक है।
विज्ञापन

ॐ श्री गणेश, हैप्पी रक्षाबंधन, हमारा भैया, प्यारा भैया लिखी हुईं राखियों की भी डिमांड देखी जा रही है। दुकानदार चेतन मद्धेशिया का कहना है कि राखियों की ब्रिकी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों की पसंद बनीं कार्टून वाली राखियां



बाजार में सजी राखी की दुकानों पर आने वाले बच्चे सबसे पहले कार्टून वाली राखी खरीदने की जिद कर रहे हैं। कार्टून वाली राखियां बच्चों की पहली पसंद बनी हैं। बाजार में तमाम तरह के कार्टून वाली राखियां मौजूद हैं। यह राखियां 10 से लेकर 30 रुपए तक की कीमत में बिक रही हैं।



चांदी और सोने की राखियों की भी मांग
शहर में सराफा व्यवसायियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही हैं। शोरूम से लेकर दुकानों पर सोने व चांदी से बनीं राखियां बिकनी शुरू हो गई हैं।

सराफा व्यवसायी रामेश्वर वर्मा का कहना है कि बाजार में चांदी से बनीं राखियों की कीमत 400 रुपये से 10 हजार रुपये तक है। ग्राहक वजन व अपनी जेब के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। सोने की राखी की शुरुआत 30 हजार रुपये से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed