फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rajnath Singh said BJP government will be formed again in UP Mafia used to transfer officers under samajwadi party rule

राजनाथ सिंह बोले: सपा शासन में माफिया करा देते थे अधिकारियों का ट्रांसफर, योगी सरकार में बंध गई घिग्गी

Wed, 23 Feb 2022 09:55 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामकोला (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामकोला (कुशीनगर)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 09:55 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के यूपी की कमान संभालने के बाद अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा है। हम जनता के भरोसे को टूटने नहीं देंगे। भाजपा जो बोलती है, वह हर कीमत पर करती है।

विज्ञापन
Rajnath Singh said BJP government will be formed again in UP Mafia used to transfer officers under samajwadi party rule
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कुशीनगर में कहा कि लक्ष्मी जी हाथी पर बैठकर नहीं आएंगी। लक्ष्मी जी साइकिल पर भी नहीं आएंगी। लक्ष्मी जी हाथ हिलाते हुए भी नहीं आएंगी। वह सिर्फ कमल के फूल पर आएंगी। अबकी बार हमारी सरकारी बनेगी तो होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी विनय प्रकाश गौड़ के लिए जनसभा को संबोधित करने आए थे। रामकोला कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान में जनसमूह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि योगी जी ने हर मोर्चे पर प्रभावी कार्यवाही की है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगीजी की सराहना पूरे देश में हो रही है। सपा शासन में माफिया अधिकारियों का ट्रांसफर करा देते थे, जबकि योगी सरकार आने के बाद अधिकारियों की घिग्घी बंध गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था किसी राज्य के विकास की पहली व्यवस्था होती है। हमारे पीएम का संकल्प है कि देश के सभी जिला मुख्यालयों पर मेडिकल कॉलेज बनें। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि जिस दिन बहुमत मिलेगा, उस दिन अनुच्छेद 370 हटा दूंगा। कश्मीर में अनुच्छेद 370 को 70 साल बाद खत्म कर दिया। भाजपा वर्ष 1984 से कह रही थी कि राममंदिर बनाएंगे और आज राममंदिर बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर में पहुंचेगा नल और जल

रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया के किसी देश में ऐसी योजना लागू नहीं हुई है, जो हमारे प्रधानमंत्री ने लागू की है। हम 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। देश के सभी घरों को नल और जल पहुंचेगा। आयुष्मान कार्ड जैसी योजना पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। आप सभी से अपील है कि आपका समर्थन भाजपा को मिलना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत माता का मस्तक किसी कीमत पर झुकने नहीं देंगे।

सैनिकों की शहादत आज भी सालती है

उन्होंने कहा कि भारत-चीन के लद्दाख में युद्ध हुआ तो दुख हुआ। राहुल ने कहा कि भारत के ज्यादा सैनिक मारे गए, चीन के चार सैनिक मारे गए, लेकिन मैंने कभी खुलासा नहीं किया। विश्व के बड़े खुफिया रिपोर्टर ने खुलासा किया कि चीन के 35 से 40 सैनिक मारे गए। उरी और पुलवामा पर पाकिस्तान ने हमला किया। गृह मंत्री होने के नाते मैंने मृत जवानों को कंधा दिया। उसका दर्द आज भी सालता है। हमारे जवानों ने एयरस्ट्राइक करके पाकिस्तान के आतंकियों का सफाया किया। हमें जिसने आंख दिखाने का प्रयास किया, उसके हम बाउंड्री के इस पार और उस पर भी जाकर मारेंगे।


 

बाबा आए तो बुलडोजर चलाकर सबको ठीक कर दिया

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि समाजवादी समाज में रहने वाले लोगों को भय और भूख से निजात दिलाते हैं, लेकिन ये जब आते हैं तो ऐंठने लगने हैं। बाबा आए तो उन्होंने बुलडोजर चलाकर सबको ठीक कर दिया। माफिया से ली गई जमीनों पर गरीबों का मकान बनेगा, ये सबसे उत्तम काम है। हम किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देंगे। हम ऐसा वायदा नहीं करेंगे, जिससे प्रदेश की अर्थव्यस्था पर असर पड़े। भाजपा की सरकार बनी तो ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। मोदी जी का विजन, योगी का मिशन और जनता का पार्टिसिपेशन। कौन प्रत्याशी है, ये मत देखिए, केवल भाजपा को देखिए। प्रत्याशी कोई हो जिताइए भाजपा को।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed