फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Raj won the race and Aastha won the calligraphy competition

Kushinagar News: दौड़ में राज और सुलेख में आस्था ने मारी बाजी

Thu, 07 Aug 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Raj won the race and Aastha won the calligraphy competition
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। स्रोत-सोशल मीडिया 
पडरौना। शहर के हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में बुधवार को कबड्डी के अलावा सुलेख और दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता प्रतिभागियों को आठ अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को हुए कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने की। इसके बाद आमने सामने हुई 12वीं अंग्रेजी माध्यम व 12वीं साहित्य की टीम के बीच हुए कड़े मुकाबले में 12वी अंग्रेजी माध्यम की विजेता घोषित हुई। जिला क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दूसरा मुकाबला शुरू कराया, यह कक्षा 10वीं अ और 9वीं ब के बीच खेला गया। इसमें 10वीं अ की टीम विजयी रही। तीसरा मुकाबला 12वीं अंग्रेजी माध्यम व 11वीं अंग्रेजी माध्यम के बीच हुआ, जिसमें 12वीं की टीम अंग्रेजी माध्यम विजयी हुई। इसके बाद डाॅ. कमलेश वर्मा ने जूनियर के बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला शुरू कराया। इसमें 6वीं और 8वीं के बीच हुए मुकाबले में 8वीं की टीम विजयी हुई। सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबला डॉ. पल्लवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। इसके बाद आमने सामने हुई 10वीं ब और 12वीं बायो की टीम के बीच हुए कड़े मुकाबले में 10वीं ब की टीम विजयी रहा, सीनियर वर्ग के बालक वर्ग का फाइनल 10वीं अ और 12वीं अंग्रेजी माध्यम के बीच खेला गया, इसमें 12वी अंग्रेजी माध्यम विजयी हुई। जूनियर में बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला 8वीं और 7वीं के बीच हुआ, जिसमें 7वीं की टीम विजेता घोषित हुई। इसके पूर्व हुए सुलेख प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान आस्था तिवारी 9वी अंग्रेजी माध्यम और दूसरा स्थान पर अनोखी यादव 9वीं अंग्रेजी माध्यम घोषित हुई। 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में राज गोंड 11वीं बायो के प्रथम और राहुल चौबे 10वी अंग्रेजी माध्यम ने दूसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज के प्रबंधक मनोज शर्मा और प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने खिलाड़ियों के हौसले बढ़ाए।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. सुनीता पांडेय, सद्दाम हुसैन, उशेष पांडेय, सदरे आलम, दिवाकर यादव, विवेक, प्रदीप, सचिन, अमित, राहुल, मनोज मणि, कैलाश पति, अवधेश कुमार, उमेश चन्द आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed