फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rain water filled inside and outside the airport

एयरपोर्ट के अंदर व बाहर भरा बारिश का पानी

Sat, 17 Sep 2022 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rain water filled inside and outside the airport
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए बन रही फोरलेन बारिश के पानी में डूब गया। - फोटो : KUSHINAGAR
एयरपोर्ट के अंदर व बाहर भरा बारिश का पानी
विज्ञापन

पडरौना। तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक तरफ जीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो दूसरी तरफ कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कुछ जगहों को छोड़कर बाकी हिस्सा पानी में डूब गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी इसके लिए कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदार ठहरा रही है।
टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर सड़क, पार्किंग, पंप हाउस, अपरन से एटीसी जाने वाले मार्ग सहित रनवे के चारों तरफ पानी भरा है। रनवे के पश्चिमी हिस्से पर पानी चढ़ गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पोकलेन मशीन की मदद से सड़क तोड़वा कर जलनिकासी कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। एयरपोर्ट की चहारदीवारी तक प्रदेश सरकार ने फोरलेन सड़क व दोनों तरफ आरसीसी नाले का निर्माण करा दिया था। चहारदीवारी के अंदर से लेकर टर्मिनल बिल्डिंग तक 2.350 किमी. फोरलेन सड़क व दोनों तरफ नाले का निर्माण एयरपोर्ट अथॉरिटी के जिम्मे था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पीडब्ल्यूडी से आगणन तैयार कराया। उसके बाद तत्कालीन एयरपोर्ट डायरेक्टर एके द्विवेदी ने डीएम एस. राजलिंगम के समक्ष तत्कालीन पीडब्ल्यूडी एक्सईएन हेमराज सिंह को 33 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माण कार्य आरंभ करा दिया, लेकिन एकमुश्त रकम देने के बावजूद काम में तेजी नहीं आई। काम में तेजी लाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने कई बार पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारियों से कहते रहे। फिर भी लापरवाही हुई।
..
पांच दिनों से उड़ान स्थगित
एयरपोर्ट से उड़ान पांच दिनों से स्थगित है। शनिवार को फ्लाइट आने वाली थी, लेकिन वह भी अगले पांच दिन के स्थगित कर दी गई। इससे एयरपोर्ट अथॉरिटी व कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है।

...
कोट
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने समय से कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को एक मुश्त रकम का भुगतान कर दिया था। कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते एयरपोर्ट परिसर में कुछ जगहों पर बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे उड़ान में कोई बाधा नहीं है।
जी प्रदीप, प्रभारी डायरेक्टर, एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed