फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rain disrupts normal life; power supply also falters.

Kushinagar News: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ाई

Sat, 26 Sep 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rain disrupts normal life; power supply also falters.
पडरौना। दो दिन से बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई स्थानों पर पेड़ और डालियां बिजली के तारों पर गिरने से खराबी आ गई।
विज्ञापन

लोगों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच खराबी दूर करने में बिजली कर्मचारियों को भी परेशानी हुई। सड़कों पर आवाजाही कम रही और बाजारों में भी चहल-पहल घटी। कसया-पडरौना मार्ग पर बहोरापुर में 132 केवीए की लाइन पर सागौन का पेड़ गिर गया। इससे रविंद्रनगर उपकेंद्र से जुड़ी आपूर्ति ठप हो गई। बघौचघाट फीडर से जुड़े कई गांवों में 48 घंटे से बिजली गुल रहने पर उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। पटहेरवा क्षेत्र में 30 घंटे में मुश्किल से एक घंटे बिजली मिली, जिससे लोगों में आक्रोश है। जेई पंकज गुप्ता ने उत्पादन में कमी के चलते रोस्टरिंग को इसकी वजह बताया।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित

कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र के तारों पर डालियां गिरने से शिवपुर फीडर से जुड़े गांवों में आपूर्ति देर शाम तक ठप रही। पडरौना शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी कई जगह तार टूटने और पोल के आसपास डालियां गिरने की शिकायतें मिलीं। दुदही क्षेत्र में नारहवा, नौगांवा, गौरी शुक्ल समेत कई जगह पेड़ या पोल गिरने से तार टूट गए। बिजली कर्मी जेसीबी और लाइनमैन की मदद से मरम्मत कार्य में जुटे रहे। पिपरा कनक और पटहेरवा फीडर क्षेत्र में 35 घंटे में महज तीन घंटे बिजली मिलने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों को नुकसान

बारिश और हवा ने किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। खेतों में तैयार धान और गन्ने की फसलें कई स्थानों पर जमीन पर गिर गईं। इससे उत्पादन प्रभावित होने के साथ कटाई में भी परेशानी बढ़ने की आशंका है। पकड़ियार बाजार, मथौली, जौरा बाजार और पिपरा कनक क्षेत्र में धान की बालियां खराब होने का डर है। विशुनपुरा ब्लॉक में 18,594 हेक्टेयर में खेती हुई है, जहां किसानों ने नुकसान का आकलन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed