फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rain dashed the hopes of farmers in the Khadda region.

Kushinagar News: बारिश ने खड्डा क्षेत्र के किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

Sun, 27 Sep 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Rain dashed the hopes of farmers in the Khadda region.
खड्डा। बारिश ने खड्डा क्षेत्र के किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। लखुआ, रामपुर गोनहा समेत कई गांवों में खेतों में खड़ी फसल जमीन पर बिछी दिखाई दे रही है। इससे उपज प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

आइपीएल चीनी मिल के केन मैनेजर सुधीर कुमार के अनुसार करीब 12 सौ हेक्टेयर गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। लखुआ के किसान उमेश चंद्र गुप्ता की गन्ने की फसल पूरी तरह गिर गई है। रामपुर गोनहा के अवनीं गुप्ता के खेत में बंधाई के बाद भी गन्ना गिर गया। इसी तरह क्षेत्र के तमाम किसानो की फसल खराब हुई है। किसानों का कहना है कि फसल गिरने से लागत बढ़ने के साथ उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। गन्ना विकास सलाहकार (वैज्ञानिक) ओम प्रकाश गुप्ता के अनुसार लंबे समय तक खेत में पानी भरा रहने और गन्ना गिरने से उसकी बढ़वार व गुणवत्ता प्रभावित होती है। इससे गन्ने की उपज घटने के साथ उसकी मिठास भी कम हो सकती है। वहीं खेतों में पानी भरने और धान की फसल गिरने से धान की उपज पर भी असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed