फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Railways changed the route of nonstop trains

Kushinagar News: रेलवे ने नाॅनस्टाॅप ट्रेनों का रूट बदला

Sun, 09 Jun 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Jun 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Railways changed the route of nonstop trains
तमकुहीरोड। देवरिया रेलमार्ग पर आटोमेटिक सिग्नलिंग व नान इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कप्तानगंज-सिवान रेलमार्ग पर नौ जून से 11 जून के बीच मुंबई, दिल्ली, ग्वालियर, डिब्रूगढ़ जाने वाली नान स्टॉप एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदल दिया है। अब ये ट्रेनें तीन दिन तक कप्तानगंज-सिवान के रास्ते चलेंगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने नौ जून से ग्यारह जून के बीच कुसम्ही-सरदार नगर-चौरीचौरा के बीच होने वाले आटोमेटिक सिग्नलिंग व नान इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर इस रूट की 15 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया है। जिन ट्रेनों का रूट देवरिया से बदल कर सिवान-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट किया गया है, उनमें 09183 मुंबई सेंट्रल-कटिहार एक्सप्रेस, 04137/38 ग्वालियर- बरौनी एक्सप्रेस, 02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस, 15909/15910 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस सहित जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, बरौनी-दिल्ली एक्सप्रेस, आनंद बिहार टर्मिनल-सहरसा सहित 15 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। अब ये ट्रेनें नौ जून से 11 जून के बीच कप्तानगंज-सिवान के रास्ते नान स्टॉपेज फर्राटे भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed