{"_id":"69b5a7e0b0b987078d0a368e","slug":"railway-crossing-to-close-today-underpass-construction-to-begin-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156356-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज बंद हो जाएगी रेलवे क्रॉसिंग, शुरू होगा अंडरपास का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज बंद हो जाएगी रेलवे क्रॉसिंग, शुरू होगा अंडरपास का निर्माण
Sat, 14 Mar 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के रेलवे क्रासिंग संख्या 17-ए पर अंडरपास के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे सहायक मंडल इंजीनियर गोरखपुर ने डीएम को पत्र भेजकर 16 मार्च से रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर अंडरपास निर्माण शुरू करने की जानकारी दी है। इसके पहले 11 मार्च को रेलवे की तरफ से रेलवे क्रॉसिंग बंद करने की बात कही गई थी।
कप्तानगंज कस्बे के परतावल रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर 78 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण होना था। यहां ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 28 नवंबर 2025 को यातायात चाकू कर दिया गया। इसके बाद अंडरपास निर्माण को लेकर एनएच ने रेलवे से अनुमति मांगी थी। रेलवे ने निर्माण कार्य चालू करने की अनुमति देते हुए सात मार्च को डीएम को पत्र भेज कर 11 मार्च से रेलवे क्रॉसिंग बंद करने की जानकारी दी, लेकिन रेलवे की तरफ से अपरिहार्य कारणों से तिथि स्थगित कर दी थी। अब पुनः रेलवे की तरफ से 16 मार्च को रेलवे क्रॉसिंग (समपार फाटक) बंद करने की तिथि घोषित करते हुए स्थानीय पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की मांग की गई है।
0
37 मीटर लंबा होगा अंडरपास, छह माह में पूरा होगा निर्माण
कप्तानगंज। समपार पर बनने वाला अंडरपास निर्माण कार्य छह माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अंडरपास का निर्माण 37 मीटर लंबा, 5.6 मीटर और तीन मीटर ऊंचा निर्माण कराया जाएगा। इस अंडर पास का निर्माण कार्य पहले से चल रहे समपार फाटक के रास्ते पर ही बनाया जाएगा। कप्तानगंज एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि रेलवे की तरफ से 16 मार्च को समपार फाटक बंद करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। समपार फाटक को बंद करने के बाद अंडरपास निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।