फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   raid in six places in district

Kushinagar News: छह दिनों में 22 जगह छापे, 20.60 लाख टैक्स की हुई वसूली

Sun, 11 Dec 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
raid in six places in district
सुकरौली में रविवार को बंद रही दुकानें।संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
छह दिनों में 22 जगह छापे, 20.60 लाख टैक्स की हुई वसूली
विज्ञापन

कसया में बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान सीज की गई
कार्रवाई से जीएसटी का पालन न करने वाले व्यवसायियों में छाया है भय
व्यापारियों व अधिकारियों के बीच अब आज होगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राज्य कर विभाग के आदेश पर जीएसटी के अधिकारियों की ओर से छह दिनों में जनपद के अलग-अलग हिस्सों में 22 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए। वहां हुई खरीद-बिक्री तथा जीएसटी से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान कमियां मिलने पर 22.60 लाख रुपये मौके पर टैक्स के रूप में वसूले गए। शेष धनराशि को अतिशीघ्र जमा कराने के निर्देश दिए गए। कसया में बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान सीज भी की गई है।
असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि राज्य कर विभाग के आदेश पर सोमवार पांच दिसंबर को जनपद में जीएसटी की टीम की तरफ से छापे की कार्रवाई शुरू की गई थी। तीन-तीन टीमें गठित थीं, जो प्रत्येक दिन दो-दो प्रतिष्ठानों पर छापा मार रही थीं। पहले दिन छितौनी, हाटा, पडरौना और कसया में छापा मारा गया। मंगलवार को हाटा, दुदही में दो जगह और तमकुहीरोड में जांच की गई। बुधवार को तुर्कपट्टी, तमकुहीरोड, नौरंगिया और हाटा में टीमें रहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टीमों ने सेवरही और कसया में जांच की। शुक्रवार और शनिवार को पूरी टीम कसया में रही। शुक्रवार को बिल्डिंग मैटेरियल्स एवं शनिवार को मोबाइल फोन की दुकान पर छापा मारकर जांच की गई। उन्होंने बताया कि मौके पर अब तक कुल 20.60 लाख रुपये टैक्स के तौर पर जमा कराए गए हैं। कसया में बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान सीज कर दी गई। प्रतिष्ठान के अभिलेख और सामग्री का मिलान नहीं हो पाया था। प्रोपाइटर मौके पर नहीं थे। सीज की गई सामग्री लगभग 30 लाख रुपये की है। रविवार को जीएसटी की टीम ने कहीं जांच नहीं की। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि राज्य कर विभाग के निर्देश पर कार्रवाई अभी आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्थगित हो गई बैठक
जीएसटी के अफसरों की तरफ से की जा रही छापे की कार्रवाई से उन व्यवसायियों में भय का माहौल है, जो जीएसटी के अंतर्गत टैक्स जमा नहीं किए हैं। इसके अलावा अन्य व्यवसायी भी जानकारी के अभाव में भयभीत हैं। टीम के पहुंचते ही दुकानें बंद कर दे रहे हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार की मांग पर रविवार को व्यवसायियों, जीएसटी के अफसरों और जिला प्रशासन के बीच बैठक होने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई। अब यह बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट में होगी।
-----
जीएसटी टीम के आने के भय से बंद रहीं दुकानें
सुकरौली। कस्बे में रविवार को जीएसटी टीम के आने की खबर मिलते ही बड़े एवं छोटे व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। दिन भर दुकानें बंद रहने से लोगों को अपनी जरूरत की वस्तुएं खरीदने के लिए भटकना पड़ा।

सोमवार से ही ज्यादातर बाजारों में दुकानें बंद हैं। इस कारण दुकानों पर खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इसी के चलते कई व्यापारी संगठनों ने इसका विरोध जताया तो कहीं सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने की दुहाई दी। वहीं, स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल भी देखने को मिल रहा है। सुकरौली सहित खोट्ठा, भैंसही बाजार, अहिरौली, ढाढ़ा आदि कस्बों व चौराहों पर जीएसटी टीम के अधिकारियों का खौफ सोमवार से ही देखने को मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed