{"_id":"6a160d32a213e972950329b1","slug":"rahul-chaturvedi-became-the-president-and-sami-haider-became-the-district-general-secretary-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-160591-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राहुल चतुर्वेदी अध्यक्ष और जिला महामंत्री बने समी हैदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राहुल चतुर्वेदी अध्यक्ष और जिला महामंत्री बने समी हैदर
Wed, 27 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 27 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कर्मचारी संयुक्त कार्यालय में मंगलवार को उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कार्यवाहक अध्यक्ष, मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, संपरीक्षक, संयुक्त मंत्री, सांस्कृतिक कार्य एवं कीड़ा मंत्री के पद के पदाधिकारी चुने गए।
चुनाव अधिकारी राजेश लाल श्रीवास्तव व सहायक चुनाव अधिकारी रवि लाल श्रीवास्तव की देखरेख में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से राहुल कुमार चतुर्वेदी को अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह संजय भारती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, समी हैदर को जिलामंत्री, विजय प्रताप कुशवाहा को कार्यवाहक संप्रेक्षक, अवधेश कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री, अमीरूल्लाह अंसारी को कोषाध्यक्ष, अजय लाल कर्ण को संगठन मंत्री, विजय प्रताप कुशवाहा को संपरीक्षक और अभिषेक को सांस्कृतिक कार्य एवं कीड़ा मंत्री चुना गया। निर्वाचन के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी।
इस दौरान बृजेश श्रीवास्वत, शिवमणि पांडेय, राजकुमार गुप्ता, राकेश गौतम, जीतेंद्र यादव, रामहरेख यादव, अमित यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।