{"_id":"639f5546f46a64567f31e9ff","slug":"radheshyam-singh-press-confrence-news-kushinagar-news-gkp461364563","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद चीनी मिल चलवा दे भाजपा, सपा कप्तानगंज में नहीं लडे़गी निकाय चुनाव : राधेश्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद चीनी मिल चलवा दे भाजपा, सपा कप्तानगंज में नहीं लडे़गी निकाय चुनाव : राधेश्याम
विज्ञापन
पूर्व मंत्री और किसान नेता राधेश्याम सिंह।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद चीनी मिल चलवा दे भाजपा, सपा कप्तानगंज में नहीं लडे़गी निकाय चुनाव : राधेश्याम
- पूर्व मंत्री ने किसानों के 44 करोड़ के गन्ना बकाए की भुगतान की भी रखी शर्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। भाजपा नेताओं में दम है तो बंद पड़ी कप्तानगंज चीनी मिल को चलवाने के साथ 44 करोड़ बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करा दें। समाजवादी पार्टी इस बार कप्तानगंज नगर पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगी।
यह कहना है पूर्व मंत्री और किसान नेता राधेश्याम सिंह का। वह रविवार को कप्तानगंज कस्बे में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चीनी मिल कप्तानगंज के बंद हो जाने की दशा में क्षेत्र का गन्ना पिपराइच चीनी मिल को आवंटित किए जाने और पर्याप्त इंडेंट नहीं मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। अगर पर्याप्त इंडेंट नहीं मिला तो किसान हित में आंदोलन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो पिपराइच चीनी मिल के महाप्रबंधक का घेराव भी किया जाएगा।
पूर्व मंत्री ने कहा कि एक तरफ कप्तानगंज चीनी मिल के ऊपर जहां 44 करोड़ गन्ना मूल्य बकाया पड़ा है, वहीं दूसरी तरफ इस भारी-भरकम रकम की वजह से कप्तानगंज समेत आसपास के क्षेत्र में मंदी और विरानी छाई हुई है। किसान अपने बेटे बेटियों की शादी, पढ़ाई, दवाई समेत अन्य आवश्यक कार्य नहीं कर पा रहे हैं।