फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Quick to run Electric Train'

‘जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें’

Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Quick to run Electric Train'
निरीक्ष्ाण्ा - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
कप्तानगंज।  पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के विद्युतीकरण के प्रथम चरण में गोरखपुर छावनी से कप्तानगंज जंक्शन तक के कार्य का सीआरएस ने निरीक्षण किया। दो दिवसीय दौरे पर आए सीआरएस ने शनिवार को भी निरीक्षण जारी रखा। उन्होंने बताया कि इस रूट पर जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर छावनी से पनियहवा स्टेशन तक 96 किलोमीटर दूरी के लिए छह माह पहले ही काम शुरू करा दिया गया था।
विज्ञापन


इतनी दूरी तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन में 34 करोड़ रुपये का खर्च है। इसमें गोरखपुर छावनी से कप्तानगंज जंक्शन तक 40 किलोमीटर की दूरी के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन का काम पूरा कर लिया गया है। अब कप्तानगंज जंक्शन से पनियहवा तक 56 किलोमीटर का कार्य अप्रैल से शुरू होगा, जिसे छह माह में पूरा करना है। 
विज्ञापन

इस पर इलेक्ट्रिक इंजन के ट्रॉयल का काम पूरा होने पर गोरखपुर के सीआरएस एसके पांडेय के साथ डीआरएम एससी झा ने 30 और 31 मार्च को निरीक्षण का काम पूरा कर लिया। इन अफसरों ने विभागीय अभियंताओं के साथ हर पहलू पर सघन जांच की। सूत्रों की मानी जाए तो अप्रैल के प्रथम सप्ताह में गोरखपुर छावनी से कप्तानगंज तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू भी हो जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सिंह आरपीएफ प्रभारी, सचिन ठाकुर स्टेशन मास्टर, शंभू प्रसाद, जयसिंह यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed