{"_id":"6a8b5bb9e1553d09a005b85a","slug":"queue-of-viral-fever-and-skin-patients-due-to-weather-change-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-166426-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मौसम में बदलाव से वायरल बुखार और त्वचा के मरीजों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मौसम में बदलाव से वायरल बुखार और त्वचा के मरीजों की कतार
विज्ञापन
पडरौना। जिले में 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। वायरल बुखार, उल्टी- दस्त, त्वचा, खांसी-जुकाम, पेट दर्द,शुगर व हाइपरटेंशन के मरीजों की भरमार रही। स्वास्थ्य केंद्रों पर आए मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गई।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, आरोग्य मेले में 65 मरीजों का उपचार कर मुफ्त में दवाएं दी गईं। चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते कारण मलेरिया बुखार के मरीज पहुंचे,उनकी जांच कर रिपोर्ट के मुताबिक दवाएं व सावधानी बरतने के लिए सलाह दी गई। उन्होंने मरीजों को मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए जोर दिया। एलटी तृप्ति ने बताया कि मलेरिया के 10, शुगर के पांच,मियादी बुखार के सात, डेंगू के पांच मरीज, एचआईवी के दो, टीबी के दो मरीज सहित सात मरीजों की खून की जांच की गई।
बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 57 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गई। मेले में वायरल बुखार,उल्टी-दस्त, त्वचा, शुगर, खांसी-जुकाम आदि के मरीज शामिल रहे।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय भारद्वाज ने मरीजों की जांच करवाकर उन्हें जरूरी दवाएं मुहैया कराई। स्टाफ नर्स रंजन राय, फार्मासिस्ट शैलेश पांडेय, एलटी शक्ति प्रकाश सिंह व राकेश राव ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के करमैनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 40 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया की मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। ज्यादातर मरीज खांसी, पेट दर्द,व सर्दी-जुकाम के रहे। मेले में सलोनी श्रीवास्तव, जमील अहमद, शंभूशरण पांडेय, रामजी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।