{"_id":"685b068d27dd05155008bf0d","slug":"queen-durgavati-sacrificed-her-life-to-protect-her-honour-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-140219-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सम्मान की रक्षा के लिए महारानी दुर्गावती ने दी प्राणों की आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सम्मान की रक्षा के लिए महारानी दुर्गावती ने दी प्राणों की आहुति
Wed, 25 Jun 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में सोमवार को भाजपा की एसटी मोर्चा की तरफ से गोंड विरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। इसमें वक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि महारानी दुर्गावती का बलिदान देश हमेशा याद करेगा। उन्होंने अपने सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
विशिष्ट अतिथि एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती चंदेल वंश की बेटी थीं। पति दलपत शाह के निधन के बाद अपने सुपुत्र वीर नारायण को तिलक लगाकर गद्दी पर बिठाया और गढ़ मंडला की कमान अपने हाथों में संभाल लिया।
विज्ञापन
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया गोंड एवं संचालन जिला महामंत्री राम मनोहर गोंड ने किया।
इस दौरान बंका सिंह, भोला भारती, रामधनी गोंड, संजीव गोंड, सहदेव गोंड, कुंज बिहारी गोंड, मुखलाल गोंड, किशोर गोंड, विश्व रंजन प्रसाद, प्रवीण गुंजन, प्रमोद राय आदि मौजूद रहे।