{"_id":"9997789b14180246b8d7b067a251f7d9","slug":"pwi-s-caution-turned-rail-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूआई की सतर्कता से रेल हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूआई की सतर्कता से रेल हादसा टला
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। पीडब्ल्यूआई की सतर्कता से मंगलवार को रेल हादसा टल गया। खड्डा के पूर्वी होम सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक के ज्वाइंट का नट बोल्ट और चाभी निकल गई थी।
नट बोल्ट खुला होने के बावजूद रेललाइन से ट्रेनें गुजर गईं। गनीमत थी कि कोई हादसा नहीं हुआ। पीडब्ल्यूआई के रुटीन निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया।
मंगलवार को दोपहर में पूर्वी होम सिग्नल के पास रेललाइन के ज्वाइंट प्लेट का नट बोल्ट खुल गया था इस दौरान इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन भी जारी रहा।
पीडब्ल्यूआई निर्मल कुमार पनियहवा स्टेशन से ठेला गाड़ी से रुटीन निरीक्षण पर निकले। वह खड्डा स्टेशन का पूर्वी क्रॉसिंग पार कर होम सिग्नल के पास पहुंचे तो रेललाइन संख्या एक के ज्वाइंट प्लेट का नट बोल्ट खुला देख दंग रह गए। इस ज्वाइंट के पास की पटरी की एक चाभी भी निकल गई थी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूआई वहीं रुक गए और वहीं से फोन पर इस रेल लाइन के की-मैन को स्थिति की जानकारी देकर नाराजगी जताई। इस संबंध में पीडब्ल्यूआई निर्मल कुमार ने बताया कि निरीक्षण में नट बोल्ट खुला मिला, जिसको ठीक करा दिया गया है।