{"_id":"65c401b20b9b69cd4f050bd4","slug":"put-into-practice-the-information-received-in-the-camp-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-112155-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिविर में मिली जानकारी को अमल में लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिविर में मिली जानकारी को अमल में लाएं
Thu, 08 Feb 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के घोड़ादेउर स्थित आरके पांडेय शिशु शिक्षा निकेतन परिसर में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का बुधवार को समापन हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षुओं को शिविर में मिली जानकारी जीवन में उतारनी चाहिए।
अहिरौली बाजार एसओ मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि स्काउट दूसरों के लिए जीने की कला सिखाता है। देश के लिए सुयोग्य नागरिक बनाता है। आपातकाल और सीमित संसाधनों में कैसे अपने लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें आदि की सीख मिलती है। स्काउट एवं गाइड को निस्वार्थ भाव से समाज व राष्ट्र की सेवा का कार्य करना चाहिए। आपदा और संकटग्रस्त लोगों की सहायता करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने शिष्यों और गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में बच्चों को टेंट बनाना, रस्सी से पुल बनाना, गांठे बांधना, बिना बर्तन के भोजन बनाने के साथ-साथ अनेक तरह की जानकारी दी गई। अंत में प्रधानाध्यापक सरिता पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान जिला प्रशिक्षक राहुल कुमार गौड़, ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय, विपिन यादव, सोनू गुप्ता, अजीत कुमार, खुशबू उपाध्याय, उर्मिला चौधरी, रोशनी कन्नौजिया, गुड़िया गौतम आदि मौजूद रहे।