फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Purnha alloys booth furore

पुर्नहा मिश्र बूथ पर हंगामा

Thu, 29 Oct 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Thu, 29 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के पुर्नहा मिश्र गांव में बूथ संख्या-19 पर वार्ड नंबर-सात और आठ के बीडीसी सदस्य के दो प्रत्याशियों का वोट एक ही मतपेटिका में पड़ गया। क्योंकि उनका चुनाव चिन्ह एक ही था।
विज्ञापन

शाम को इसकी सूचना जब गांव के लोगों को हुई तो वे मतपेटियां ले जाने से रोक दिए। आधे घंटे तक वहां हंगामे की स्थिति रही। सूचना मिलने पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने मतपेटियां जमा कराने के लिए भेज दीं।
लेकिन गांव के लोग पीठासीन अधिकारी की लापरवाही बताते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंच गए। पुर्नहा मिश्र गांव के बूथ संख्या-19 पर दो वार्डों के बीडीसी प्रत्याशियों के मत पत्र एक ही मतपेटिका में डाले जाने के संबंध में डीएम लोकेश एम का कहना था कि इसमें गड़बड़ी जैसी कोई बात नहीं है। एक बूथ पर मतदान के लिए एक ही बॉक्स रखा जाता है। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed