{"_id":"6a402cac66ca8e0efa076bee","slug":"purnaha-buzurg-ghurchhapra-road-to-undergo-transformation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-162420-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुर्नहा बुजुर्ग-घूरछपरा मार्ग का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुर्नहा बुजुर्ग-घूरछपरा मार्ग का होगा कायाकल्प
Sun, 28 Jun 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जर्जर पड़ी पुर्नहा बुजुर्ग से घूरछपरा तक जाने वाली सड़क का कायाकल्प होने जा रहा है। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह के प्रस्ताव पर त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 1800 मीटर लंबी पिच सड़क के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। करीब 176.42 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
सड़क निर्माण के तहत दोनों तरफ की पटरियों पर मिट्टी डाली जा रही है और जल्द ही सड़क पर पीच बिछाने का कार्य शुरू होगा। यह सड़क वर्षों से बदहाल थी। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन लगभग ठप हो जाता था। ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव और सदर विधायक मनीष जायसवाल की पहल पर सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। सासंद के प्रयासों के बाद सड़क निर्माण को मंजूरी मिली और अब कार्य धरातल पर दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इससे पुर्नहा बुजुर्ग, पुर्नहा मिश्र, घूरछपरा, अहिरौली, पखनहा, सिसवा गोइती सहित 20 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं छात्रों और मरीजों के आवागमन की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के लिए विकास की नई राह साबित होगी।
विज्ञापन
-
वर्षों से सड़क बदहाल थी। ग्रामीणों की मांग पर प्रस्ताव भेजा गया था। राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह के प्रस्ताव के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कई गांवो के लोगों को इससे लाभ मिलेगा। -विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा।