फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Public anger over power cuts... incidents of assault on the rise.

Kushinagar News: बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा...मारपीट की घटनाएं बढ़ी

Fri, 17 Jul 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Public anger over power cuts... incidents of assault on the rise.
पडरौना। उमसभरी गर्मी के बीच बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जेई और एसएसओ के सीयूजी नंबर पर खरी खोटी सुनाने के अलावा उपकेंद्र पर नाराज विवाद कर रहे हैं। इससे बिजली कर्मियों में दहशत का माहौल है। तीन महीने में बिजली उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की तीन घटनाएं हो गई। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद मारपीट की घटनाएं नहीं थम रही है।
विज्ञापन


ताजा मामला पटहेरवा का है। बिजली कटौती से नाराज युवक बुधवार की रात बिजली उपकेंद्र पहुंचे और एसएसओ की पिटाई कर दी। इसके पहले रामकोला थाना क्षेत्र मांडेयराय में फाल्ट ठीक नहीं करने से नाराज गांव वाले उपकेंद्र पहुंचे और जेई, एसएसओ की पिटाई कर उपकरण तोड़ दिया था। इस मामले में जेई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। करीब दो माह पूर्व तमकुहीराज बिजली उपकेंद्र पर रात को एक फीडर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण ब्रेकडाउन हो गया था। रात करीब दस बजे करीब बीस युवक बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे और सभी फीडर को बंद कर दिया। विरोध करने पर वहां मौजूद एसएसओ, लाइनमैन से विवाद किए। इससे तमकुहीराज नगर समेत 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब दो घंटे बाद एसडीएम आकांक्षा मिश्रा, सीओ और थानाध्यक्ष पहुंचे। 10 से अधिक युवकों को हिरासत में लिया, बाकी युवक भाग निकले। इसके बाद आपूर्ति बहाल कराई गई। लगातार बिजली कटौती को लेकर बढ़ रहे विवाद के चलते बिजली कर्मियों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन


------------

-बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से आपूर्ति कराने का प्रयास किया जा रहा है। तापमान अधिक और ओवरलोड होने के कारण लोकल फाल्ट, ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। लोगों को धैर्य रखना चाहिए। इधर लगातार कई उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं हो गई। इसके लिए एसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग करूंगा। प्रयास रहता है कि खराबी को जल्द से जल्द दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी जाए। -राकेश मोहन, एसई,बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed