{"_id":"687e905dd17a0c2eeb05cf26","slug":"provide-the-list-of-unfit-vehicles-to-the-nearest-police-post-of-the-school-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-142027-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्कूल की नजदीकी पुलिस चौकी को उपलब्ध कराएं अनफिट वाहनों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्कूल की नजदीकी पुलिस चौकी को उपलब्ध कराएं अनफिट वाहनों की सूची
Tue, 22 Jul 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने अनफिट स्कूली वाहनों की सूची विद्यालय के नजदीकी पुलिस चौकी को उपलब्ध कराने और शहर के सड़कों पर जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए ई-रिक्शा संचालन का रूट निर्धरित करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मृतकों की संख्या में करीब 26 प्रतिशत और दुर्घटनाओं में करीब तीन प्रतिशत की कमी आई है। रिक्शा चालकों को भी सड़क सुरक्षा के बारे जागरूक किया जा रहा है। इस पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि ई-रिक्शा की संख्या अधिक होने से शहर में जाम की समस्या बनी रह रही है।
इससे लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रत्येक नगरपालिका क्षेत्र में टीम बनाकर रिक्शा चालकों के लिए एक निश्चित दिशा तय कराएं। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि एनएच 730 मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को नोटिस दिया जा चुका है। अतिक्रमित भूमि को खाली करने के लिए 22 जुलाई तक तिथि निर्धारित की गई है। गांव से मुख्य मार्गों पर मिलने वाली सड़कों पर वाहनों की गति धीमी नहीं हो रही है, जबकि सुरक्षा संबंधित समस्त लघु उपाय किए जा चुके है। ब्लैक स्पॉट के अनुसार दुर्घटना की सूची अगली बैठक में प्रस्तुत करें।
डीएम ने ब्लैक स्पॉट पर अथवा उसके पास चिन्हित सड़क दुर्घटना की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोस्टर बनाकर पुलिस विभाग के सहयोग से करें। प्रत्येक नगरपालिका में कम से कम तीन मार्गों को चिन्हित कर अतिक्रमण करने वाले को तत्काल नोटिस दें। बैठक में एआरटीओ ने बताया कि अनफीट वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस पर डीएम ने सभी स्कूल बसों की जांच कराने, स्कूल बस चालक और परिचालकों के चरित्र प्रमाण पत्र की जांच, स्वास्थ्य की जांच एवं क्रिमिनल रिकॉर्ड की भी जांच कराने के निर्देश दिए।