{"_id":"56febc114f1c1b7140f00105","slug":"protests-against-the-branch-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया
कुशीनगर
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक की शाखा पर पहुंचकर हंगामा किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा कनक। तमकुही क्षेत्र के पिपरा कनक गांव के बोदा टोले में स्थित एक मदरसे के शिक्षकों ने सेंट्रल बैंक की शाखा पर पहुंचकर हंगामा किया।
आरोप था कि शाखा प्रबंधक ने तीन शिक्षकों का वेतन भुगतान किया, जबकि अन्य शिक्षकों के खाते से भुगतान पर रोक लगा दी है।
मदरसा मोहम्दिया फैजे रसूल पिपरा कनक के शिक्षकाें का वेतन भुगतान यहां की एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा से होता है। हंगामा कर रहे शिक्षकों का आरोप था कि मदरसे के तीन शिक्षकों का वेतन भुगतान बैंक से कर दिया गया है, लेकिन अन्य शिक्षकों के वेतन भुगतान पर प्रबंधक ने रोक लगा दी है।
शिक्षकों ने बैंक प्रबंधक पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया किया। इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक विष्णु लाल का कहना था कि किसी शिक्षक का भुगतान नहीं किया गया है और न ही किसी के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है। इन लोगों के खाता संचालन पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने रोक लगाई है।