फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Protests against the branch manager

शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया

Fri, 01 Apr 2016 11:51 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 01 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Protests against the branch manager
सेंट्रल बैंक की शाखा पर पहुंचकर हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला
पिपरा कनक। तमकुही क्षेत्र के पिपरा कनक गांव के बोदा टोले में स्थित एक मदरसे के शिक्षकों ने सेंट्रल बैंक की शाखा पर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

आरोप था कि शाखा प्रबंधक ने तीन शिक्षकों का वेतन भुगतान किया, जबकि अन्य शिक्षकों के खाते से भुगतान पर रोक लगा दी है।

मदरसा मोहम्दिया फैजे रसूल पिपरा कनक के शिक्षकाें का वेतन भुगतान यहां की एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा से होता है। हंगामा कर रहे शिक्षकों का आरोप था कि मदरसे के तीन शिक्षकों का वेतन भुगतान बैंक से कर दिया गया है, लेकिन अन्य शिक्षकों के वेतन भुगतान पर प्रबंधक ने रोक लगा  दी है।


शिक्षकों ने बैंक प्रबंधक पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया किया। इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक विष्णु लाल का कहना था कि किसी शिक्षक का भुगतान नहीं किया गया है और न ही किसी के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है। इन लोगों के खाता संचालन पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने रोक  लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed