{"_id":"62e030e2b174521f655cf1ec","slug":"protested-to-electricity-worker-kushinagar-news-gkp445045033","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के निविदा-संविदा कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के निविदा-संविदा कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
हाटा में बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन करते संविदाकर्मी।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के निविदा-संविदा कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
- कई माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान होकर कार्य करने से किया इन्कार
- वेतन न मिलने तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन
हाटा। बिजली निगम के निविदा-संविदा कर्मचारियों ने हाटा विद्युत उपकेंद्र पर मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार किया। मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारियों ने नारेबाजी कर कहा कि कई माह से लोगों को वेतन नहीं मिल रहा है, ऐसे में घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
कर्मचारियों ने बताया कि दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे परिवार के सामने भुखमरी की नौबत आ रही है। विभाग की ओर से ठेका कंपनी को पिछले माह ही वेतन का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कंपनी ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे बाध्य होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। निविदा-संविदा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री विनोद कुमार मणि ने कहा कि लोगों ने वेतन भुगतान के लिए कई बार ज्ञापन दिया है, लेकिन कंपनी परेशान कर रही है। ऐसे में भुगतान न होने से तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या के लिए विभाग और निविदा कंपनी जिम्मेदार होगी। कार्य बहिष्कार करने वालों में रवि प्रताप सिंह, बैरिस्टर, रामकृपाल, हरेंद्र, मन्नू और सोनू सहित तमाम कर्मचारी शामिल थे।