फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protested people to demand road repare

विरोध प्रदर्शन

Sun, 18 Jul 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
protested people to demand road repare
क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने के लिए लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन

कुबेरस्थान (कुशीनगर)। स्थानीय बाजार के कोहरवलिया गांव के मोड़ पर लोगों ने रविवार को सड़क पर पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कुबेरस्थान बाजार से शिवपुर बाजार जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कुबेरस्थान बाजार से बतरौली, शिवपुर बाजार समेत विभिन्न गांवों को जोड़ते हुए जिला मुख्यालय जाने वाली सड़क मरम्मत के अभाव में जगह-जगह टूट गई है। सड़क नीची होने के चलते इस पर पानी लग जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इन लोगों ने इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान कुबेरनाथ मंदिर के मठाधीश्वर राजकुमार गिरी, कोहरवलिया गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, सिंघनजोड़ी के ग्रामप्रधान मथुरा गुप्ता, विनोद गिरी, जय प्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश गिरी, रजनीश पांडेय, विजय गिरी, राधेश्याम शर्मा, सर्वेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed