फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protested people

सड़क ऊंची करने के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 28 Oct 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
protested people
सड़क ऊंची करने के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बंगरा-मठिया भोकरिया मार्ग खस्ताहाल होने से आवागमन में परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के मठिया भोकरिया गांव के लोगों ने बंगरा-मठिया भोकरिया सड़क के उच्चीकरण व नवीनीकरण की मांग के लिए प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने सर्वे कर सड़क को विशेष मरम्मत की मंजूरी दी है, लेकिन इसका केवल पीचिंग हो रहा है।
कसया-तमकुहीरोड मुख्य मार्ग से मठिया भोकरिया गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति दयनीय हो गई है। इसके उच्चीकरण व नवीनीकरण की मांग पर पीडब्ल्यूडी ने सर्वे कर सड़क को विशेष मरम्मत के लिए स्वीकृत किया। इसमें आबादी के बीच पांच सौ मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण व शेष सड़क के विशेष मरम्मत की योजना है। आबादी में उच्चीकरण करते हुए सीसी सड़क का निर्माण कर दिया गया, लेकिन बृहस्पतिवार को पिच सड़क पर बने गड्ढे की विभाग पैचिंग करा रहा था। इससे नाराज गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर मरम्मत कार्य रोक दिया। लोगों का कहना था कि सड़क का उच्चीकरण व नवीनीकरण नहीं होगा, तो पहले जैसी स्थिति हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान सचेंद्र राय, रामअवध गुप्ता, महिमा मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, गोरख भारती, रमेश गुप्ता, बीपी सिंह पटेल, जितेंद्र शर्मा, स्वामीनाथ गुप्ता, मुरारी जायसवाल, अमित बौद्ध, अनिल गुप्ता, प्रमोद खरवार, नंदू पटेल, दिनेश गुप्ता सहित काफी लोग शामिल थे। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई यूपी सिंह ने बताया कि विशेष मरम्मत कार्य स्वीकृत है। उच्चीकरण या नवीनीकरण की योजना नहीं है। स्टीमेट के मुताबिक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया वेतन के लिए किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। बृहस्पतिवार को बरौली विद्युत उपकेंद्र परिसर में संविदा बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इसमें संविदा कर्मचारियों ने बकाया मानदेय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मचारियों ने कहा कि ओरियन सिक्योरिटी सैलूएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से बरौली विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मियों का सितंबर माह का वेतन अब तक नहीं दिया गया है। इससे दशहरा का त्योहार फीका पड़ गया है। यदि शीघ्र मानदेय नहीं मिला तो दीपावली का त्योहार भी फीका पड़ जाएगा। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र मानदेय नहीं मिला तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में ओरियन सिक्योरिटी के सुपरवाइजर नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ कारणों से मानदेय देने में देरी हो रही है। एक दो दिन में मानदेय सबके खाते में भेज दी जाएगी। इस दौरान संजीव कुमार त्रिपाठी, विनय कुमार सिंह, शिवकुमार, अभिषेक मणि त्रिपाठी, अमेरिका प्रसाद, रामदरस, मनोज कुमार, कमलेश राजभर और विक्रम चौहान आदि मौजूद रहे।
आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी का मुख्य गेट बंदकर दिया धरना
वेतन वृद्धि, स्थायीकरण सहित अनेक मांगों के समर्थन में दिखाई एकजुटता
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। वेतन वृद्धि, स्थायीकरण सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में तमकुहीराज सीएचसी में चल रहा आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इन लोगों ने अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर धरना दिया। हालांकि इमरजेंसी गेट से मरीजों का आवागमन हुआ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज के मुख्य गेट पर बृहस्पतिवार को लोगों ने ताला बंदकर धरना दिया। अस्पताल का मुख्य दरवाजा बंद होने से मरीजों को इमरजेंसी दरवाजे से अस्पताल में जाना पड़ा। इस दौरान इंद्रावती सिंह, रमिता कुशवाहा, संध्या पांडेय, पूनम, बेबी, शांति देवी, उर्मिला, मीना, बबिता, सबिता, रीता और साजिदा आदि मौजूद रहीं।

सलेमगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरयासुजान में भी आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा संगिनी ने धरना दिया। इस दौरान संध्या पटेल, मुन्नी पांडेय, कुसुमावती देवी, शीला गोंड, मंजू देवी, रमिता, संजूबाला, ललिता, मीना, सुनीता देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed