फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protested against inflation by driving a rickshaw

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया रिक्शा, किया महंगाई का विरोध

Tue, 10 Aug 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
protested against inflation by driving a rickshaw
रिक्शा चलाकर महंगाई का विरोध किया
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खड्डा और फाजिलनगर में की पैदल यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। पेट्रोलियम पदार्थों और रोजमर्रा के जरूरत की वस्तुओं के दाम में वृद्धि और अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। कहीं रिक्शा चलाकर विरोध जताया तो कहीं पैदल यात्रा निकाली।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता रिक्शा चलाते हुए आजाद चौक, गल्ला मंडी, थाना रोड, सुभाष चौक होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा की भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ गई है। देश के किसान के बदहाल हैं, कानून व्यवस्था हो गई है। लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और कमरतोड़ महंगाई से आम लोगों का जीना बेहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि संकट काल में जब देश की जनता आर्थिक तंगी से गुजर रही है। उस समय पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस और अन्य रोजमर्रा की चीजों के बढ़ते दामों ने लोगों का घर चलाना मुश्किल कर दिया है। इसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी। इस दौरान धनंजय सिंह पहलवान, अजय जायसवाल, सीताराम प्रधान, आफताब आलम, अमित शाही, रतन, अनिरुद्ध कुशवाहा, भगवंत कुशवाहा, वाजिद अली, अशोक सिंह, परशुराम यादव, आरती देवी, स्नेहलता मिश्रा आदि मौजूद रहीं। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसान समस्या आदि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रा निकाली। कांग्रेस नेता नागेंद्र सिंह ने कहा कि पूरा देश महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त है। लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब किसानों की चिंता छोड़कर पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य कर रही है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल यात्रा करते हुए कस्बे के बाबू बाजार, कॉलेज रोड, हॉस्पिटल रोड, ब्लॉक रोड होते हुए बघौचघाट मोड़ पर पहुंचकर और यात्रा समाप्त की। इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, जिला महासचिव अशोक सिंह, नरेंद्र उर्फ नरसिंह यादव, मनोज सिंह, राम सिंह, विनोद यादव, मथुरा प्रसाद, लक्ष्मण शर्मा, विनोद तिवारी, जफरुल्ला बाबू, रमावती चौबे, अंकित सिंह, औरंगजेब खान, अनुज भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन

भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं लोग
बरवापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामपुर बरहन, दशहवा आदि गांवों में पैदल यात्रा निकाल कर विरोध जताया। जिला सचिव संजय कुशवाहा और ब्लॉक अध्यक्ष मंसूर आलम ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इस दौरान वकील गुप्ता, बिजुल पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, गुड्डू, मनोहर गुप्ता, विद्यालाल, दिनेश, अशोक, सहाबुद्दीन, गाजी हुसैन, एकलाख अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed