{"_id":"62e8189c97f15a7ab7390c40","slug":"protest-outside-the-collectorate-kushinagar-news-gkp4457131114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट के बाहर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के सदस्य।
- फोटो : KUSHINAGAR
कलेक्ट्रेट के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
- अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) ने सौंपा मांगों का ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) से जुड़े लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में डीएम कक्ष के बाहर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति एवं डीएम को संबोधित अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया।
जिला प्रभारी परमहंस सिंह और जिला संयोजक बिगु प्रसाद की अगुवाई में संगठन के लोग जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। इसके बाद कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। जिला प्रभारी ने संगठन की मांगों को पढ़कर सुनाया। ज्ञापन में महंगाई के आधार पर मनरेगा में 300 दिन काम और 600 रुपये मजदूरी की गारंटी देने, 55 वर्षीय प्रत्येक खेत मजदूर को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने, शहरी क्षेत्र में भी रोजगा गारंटी योजना लागू करने, सभी गरीब ग्रामीण मजदूरों को आवास एवं इसके लिए 0.05 डिस्मिल जमीन देने की मांग की थी। इनके ज्ञापन में स्वयं सहायता समूहों, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों एवं सूदखोरों सहित सभी प्रकार के कर्ज माफ करने, बिजली का बिल माफ करने और रसोई गैस का दाम हाफ करने, सीलिंग, परती, बंजर, आबादी, पोखरे के भीटे पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाय पट्टा देकर बसाए जाने की भी मांग की गई। इस तरह राष्ट्रपति एवं डीएम को संबोधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन डीएम की मौजूदगी में उनके कक्ष में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। प्रदर्शन में मनोरमा, बलिस्टर कुशवाहा, रामपुकार, नसीम, सुभाष प्रसाद, छेदी चौधरी, राधिका और वीरेंद्र शर्मा सहित कई लोग शामिल थे।