फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest

नौ दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 17 Oct 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
protest
नौ दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा खुर्द में जला ट्रांसफार्मर बीते नौ दिन बाद भी नहीं बदला जा सका है। इससे नाराज गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो उप केंद्र का ताला बंदी कर आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामसभा सौरहा खुर्द के चरिघरवा के उपभोक्ताओं को 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति होती है। सात अक्तूबर को यह ट्रांसफार्मर जल गया। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान डॉ. शम्भु गुप्ता ने उसी दिन निगम के अधिकारियों को दे दी। इसके बाद भी अभी तक इस ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है। उपभोक्ताओं ने पडरौना अवर अभियंता के कार्यालय पर पहुंच संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। वहां जेई की हड़ताल होने की बात कहकर लौटा दिया गया। उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। इससे नाराज गांव के लोगों ने शनिवार को गांव के चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर अविलंब ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र यह ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो कोटवा उप केंद्र का ताला बंद कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान होशीला अंसारी, लियाकत अली, राधेश्याम कुशवाहा, रामदरश पटेल, व्यास यादव, बृक्षन भगत, किशोर कुशवाहा, रामबहाल चौधरी, जगरनाथ कुशवाहा, सुधीर, भरथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना एक्सईएन सुशीलचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों को हड़ताल की वजह से ट्रांसफार्मर बदलने में देरी हुई है। कर्मचारी अब कार्य पर लौट आए हैं। ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed