फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest is continue to asha worker

आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी

Mon, 25 Oct 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
protest is continue to asha worker
आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी
विज्ञापन

कहा- मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले की विभिन्न सीएचसी में आशा कार्यकर्ता और संगिनी ने नौ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को चौथे दिन भी धरना दिया। धरना दे रहीं कार्यकर्ताओं ने चेताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा सीएचसी गेट जाम कर धरना प्रदर्शन कर रहीं आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कार्यकर्ताओं ने नियमित वेतनमान तथा राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, दुर्घटना या मृत्यु होने पर 50 लाख एवं परिवार में नौकरी, प्रशिक्षण देकर एएनएम पर नियुक्ति समेत नौ सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। इस दौरान गंगाजली देवी, रेनू राय, सबिता शर्मा, सुनीता श्रीवास्तव, संगीता देवी, उषा देवी, इंदु उपाध्याय, गायत्री सिंह, शंकुतला पाल, अनीता, सुनीता, रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय सीएचसी परिसर में सोमवार को चौथे दिन धरना प्रदर्शन कर रहीं आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष श्रीजावती मिश्रा और सुनीता पांडेय ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभाग उनकी मदद लेता है। लेकिन उनके मांगों के प्रति न तो सरकार गंभीर है और न ही विभाग। उन्होंने चेताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान सतेंद्र पांडेय, गीता पांडेय, निर्मला चौबे, मंदोदरी पांडेय, चंदा मिश्रा, सरिता कुशवाहा, कान्ति शर्मा, उषा देवी, चंद्रावती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार फाजिलनगर सीएचसी परिसर में सोमवार को भी कार्य बहिष्कार कर आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया। नीलम तिवारी और उर्मिला देवी ने कहा कि मांगे पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान शकीला खातून, आरती देवी, सबिता देवी, मुन्नी देवी, तारा सिंह, शोभा देवी, संगीता पांडेय, उर्मिला सिंह, अनिता देवी, निर्मला सिंह, सीमा सिंह, जयमती देवी, सुनीता तिवारी, सुमन, शिल्पी, रीमा देवी आदि मौजूद रहीं।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान इंद्रावती देवी, संगीता, प्रमिला देवी, प्रेमलता देवी, मंजू देवी, लीलावती देवी, सुमन, रंभा, सुनीता देवी, गुलावती देवी, किरन देवी, मीरा देवी आदि मौजूद रहीं।
000000000
आशा कार्यकर्ताओं ने सांसद को सौंपा मांग पत्र सौपा
फोटो है।
खड्डा। कस्बा स्थित पीएचसी परिसर में नौ सूत्री मांगो को लेकर धरना दे रही आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सांसद विजय दूबे को मांग पत्र सौंपा। सांसद ने मांगो को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।

आशा कार्यकर्ता संघ की व्लॉक अध्यक्ष सरोज गिरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। लेकिन सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। इस दौरान अजय गोविंद राव उर्फ शिशु, संतोष मणि त्रिपाठी, शशि कला पाठक, निखिल उपाध्याय, प्रदुम्मन तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, कोमल जायसवाल, व्यास गिरी, पुंडरीक मिश्रा, पिन्टू मिश्रा, रामप्यारे कुशवाहा, प्रतिभा तिवारी, संगीत शर्मा, उर्मिला देवी, इंद्रावती सिंह, सुनीता जायसवाल, शोभा यादव, जानकी देवी, सुमन यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed