{"_id":"625da262c06552511c1d049c","slug":"protest-in-pwd-office-kushinagar-news-gkp433811272","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर कसया पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता हेमराज सिंह के कार्यालय के सामने धरने पर ब?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन
- लंबे समय से जमे एई और जेई के स्थानांतरण की मांग की
- अभियंताओं पर शोषण करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। अभियंताओं पर शोषण का आरोप लगाया और लंबे समय से कार्य कर रहे एई और जेई के स्थानांतरण की मांग की।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को ठेकेदार संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी व महामंत्री अशोक शुक्ल के नेतृत्व में ठेकेदारों ने धरना शुरू कर दिया। कसया नगर के गांधी चौक स्थित विभागीय कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और बेमियादी धरना शुरू कर दिया। बीते दो अप्रैल को ठेकेदार संघ ने एक्सईएन से मिलकर लंबे समय से जमे जेई, एई का स्थानांतरण सहित अन्य चार मांगों का समाधान कराने के लिए ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में बताया गया था कि 12 अप्रैल तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 18 अप्रैल से आंदोलन किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी ने एक्सईएन पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने एवं ठेकेदारों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 24 अप्रैल तक मांगें नहीं मानी गईं तो धरना प्रदर्शन को आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा। इस मौके पर अखिलेश चौबे, सत्येंद्र सिंह यादव, श्रीराम सिंह, गिरिजेश सिंह, बृजभान गुप्ता, राजू सिद्दीकी, संतोष पाठक, रजनीश त्रिपाठी, दीनदयाल त्रिपाठी, धनंजय त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, राजेंद्र जायसवाल, अनिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।