फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest for pipa pul

पीपा पुल के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 18 Oct 2022 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
protest for pipa pul
गोलाघाट बांसी नदी पर पीपा का पुल लगाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
पीपा पुल के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- सोमवार की शाम नाव से नदी पार करते समय गिर गई थीं दो लड़कियां
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। गोलाघाट के बांसी नदी पर पीपा का पुल लगाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सोमवार की शाम नाव से नदी पार कर रही दो लड़कियां पानी में गिर गईं, जिन्हें लोगों ने बचा लिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र पीपा का पुल नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
वर्ष 2011-2012 में गोलाघाट पर पीपे के पुल के लिए अवधेश राय की अगुवाई में लोगों ने आंदोलन किया था। इसको गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन विधायक डॉ. पीके राय के प्रयास से गोलाघाट पर पीपे के पुल का निर्माण कराया गया। बरसात का मौसम आने पर हर साल 15 जून के बाद से हटा दिया जाता है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में उसे दोबारा लगाया जाता है, लेकिन अभी तक पीपा का पुल लगाया नहीं गया है।
विज्ञापन

पीपा का पुल नहीं लगने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोग किसी तरह से नाव के सहारे नदी पार कर रहे हैं।
सोमवार की शाम जोगनी निवासी यमुना सिंह की नतिनी विजयलक्ष्मी(8) और बेनिया पिपरा निवासी बंशराज की बेटी शोभा कुमारी(12) अन्य लोगों के साथ जब नाव से नदी पार कर रही थीं। तभी नाव का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों नदी में गिर गईं। नदी घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों लड़कियों को डूबने से बचा लिया। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान रामा निषाद, यमुना सिंह, अवधेश राय, प्रमोद सिंह, राजकिशोर निरंकारी, सरल शर्मा, ध्रुव निषाद, महेश्वर सिंह, शारदा यादव, हरिचरण रजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed