फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest against lekha auditor

Kushinagar News: लेखा ऑडिटर के खिलाफ शिक्षकों का धरना प्रदर्शन

Fri, 21 Jul 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
protest against lekha auditor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। बीएसए कार्यालय परिसर में वित्त एवं लेखाधिकारी के ऑडिटर खिलाफ जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन से जुड़े शिक्षकों ने भ्रष्टाचार सहित विभिन्न आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षकों ने बीएसए को मांगपत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि लेखाधिकारी कार्यालय में कार्यरत ऑडिटर के क्रिया-कलाप से शिक्षक पीड़ित हैं। 69,000 शिक्षक भर्ती में चयनित लगभग 200 शिक्षकों का करीब दो वर्ष बाद भी लेखा कार्यालय की लेटलतीफी से एचआरए नहीं लग पा रहा है। पडरौना ब्लॉक के 17,140 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों का एरियर भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष के बाद जीपीएफ आच्छादित शिक्षकों को लेखा पर्ची भी जारी नहीं हई है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। इसके बाद शिक्षकों ने बीएसए को मांग पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने तत्काल वित्त एवं लेखाधिकारी को बुलाकर शीघ्र शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल संघ राजेंद्र सिंह, छेदी प्रसाद, श्रीनिवास शर्मा, कुंजेस्वर सिंह, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, डॉ. व्यास सिंह, विनोद सिंह, संजय सिंह, सुनील दुबे, अमरदीप शुक्ला, राकेश पांडेय, राकेश यादव, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed