फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest againest police

थाने के गेट पर दिया धरना एसओ पर कार्रवाई की मांग

Mon, 15 Jul 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
protest againest police
प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाते थाना प्रभारी। - फोटो : KUSHINAGAR
फोटो के साथ--
विज्ञापन

पंकज की हत्याकांड में आरोपियों पर कार्रवाई में हीलाहवाली का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पिपरा बाजार/ नेबुआ रायगंज । नेबुआ नौरंगिया पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज कुकुरहा गांव के लोगों ने सोमवार को थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी थाना प्रभारी के निलंबन सहित अन्य पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों के गुस्से को देखते हुए थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को मनाया।

आरोप है कि पांच जून को कुकुरहा निवासी 22 वर्षीय पंकज गुप्त के झुलसने और फिर उनकी मौत के मामले में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज कुकुरहा गांव के लोग सोमवार को नेबुआ नौरंगिया थाने के गेट पर एकत्र हुए और प्रदर्शन करने लगे। लोगों को आरोप था कि 40 दिन बीतने के बाद भी पंकज के हत्यारोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के कारण पिपरा-बलकुड़िया रोड पर आवागमन बाधित हो गया। साहू समाज के जिलाध्यक्ष मस्तराज फौजी ने कहा कि पंकज की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी करने में पुलिस ने हीलाहवाली की। 13 जून को पंकज की मौत की सूचना देने के बावजूद एसओ की ओर से हत्या की कोशिश की धारा में परिवर्तन नहीं किया। ऐसे में थानाध्यक्ष को निलंबित किया जाए। मामले की विवेचना किसी दूसरे थाने को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस दौरान साहू समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश साहू, परगन छपरा के पूर्व प्रधान इंद्रेश गुप्त, पंकज के पिता ओमप्रकाश गुप्त, कन्हैया गुप्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed