{"_id":"629ba5966e42826aab49f881","slug":"proprietor-of-the-firm-four-including-je-have-been-booked-kushinagar-news-gkp4392512139","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्म की प्रोपराइटर, जेई समेत चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्म की प्रोपराइटर, जेई समेत चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की तहरीर पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ता हॉल के निर्माण में अनियमितता की शिकायत के बाद एसपी के निर्देश पर पडरौना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की तहरीर पर की है। पुलिस ने निर्माण कराने वाले फर्म की प्रोपराइटर, आरईएस के जेई समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से एसपी को प्रार्थनापत्र दिया गया था कि संगठन के आग्रह पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की तरफ से जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किया था। सीडीओ की तरफ से निर्माण कराने की संस्तुति करने पर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की तरफ से पंजीकृत स्वाति तिवारी कंस्ट्रक्शन फर्म के माध्यम से भवन का कार्य शुरू कराया गया। निर्माण कार्य शुरू होते ही संबंधित ठेकेदार के पति नीरज तिवारी व अजय कुमार की तरफ से घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जाने लगा। संगठन ने इसका विरोध कई बार किया। इससे छत में जगह-जगह दरार पड़ गईं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई। बिना जांच किए गलत रिपोर्ट बनाकर मनमाने तरीके से भेज दिया गया। फिर इसकी जांच जनपद न्यायाधीश की तरफ से कराई गई। इस जांच के बाद पाया गया कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं हुआ है। इस प्रकार एसपी के निर्देश पर पडरौना कोतवाली की पुलिस ने फर्म की प्रोपराइटर स्वाति तिवारी, आरईएस के जेई अजय कुमार, आरईएस के अतहर परवेज और प्रोपराइटर के पति ठेकेदार नीरज तिवारी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल निर्भय सिंह ने इन चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की।