फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Proposals worth Rs 10 crore approved in Hata

Kushinagar News: हाटा में 10 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी

Thu, 05 Feb 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 05 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Proposals worth Rs 10 crore approved in Hata
हाटा। क्षेत्र पंचायत हाटा के बोर्ड की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक में करीब दस करोड़ रुपये की लागत से जुड़े विकास प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आरजू राव ने की। बैठक की शुरुआत पूर्व कार्रवाई की पुष्टि के साथ हुई, इसके बाद नई कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र कौशिक ने सदन के समक्ष विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इनमें बीबीजी रामजी राज्य वित्त आयोग, पंचम वित्त आयोग, आवास एवं पेंशन योजनाएं, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, नाली, सड़क तथा स्वास्थ्य से संबंधित विकास कार्य शामिल रहे। सदस्यों ने प्रस्तावों पर चर्चा के बाद इन्हें स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

सीडीपीओ प्रत्युष चंद्रा ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के साथ ही विभाग द्वारा संचालित ‘खुशी का चौपाल’ कार्यक्रम की जानकारी दी। एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद ने संपूर्ण स्वच्छता अभियान और जन्म-मृत्यु पंजीकरण को समय से कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि गांवों का समुचित विकास ही देश के विकास की नींव है। उन्होंने ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस दौरान ग्राम प्रधान डिंपल पांडेय, इसरार अहमद और नैमुल अंसारी ने पूर्ति विभाग पर राशन कार्ड में नाम जोड़ने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सदस्यों ने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। बैठक के अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान तहसीलदार राव, सतीश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed