फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Projects worth 82 lakhs inaugurated

Kushinagar News: 82 लाख की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

Tue, 12 Mar 2024 11:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 Mar 2024 11:45 AM IST
विज्ञापन
Projects worth 82 lakhs inaugurated
कप्तानगंज। ब्लॉक परिसर में सोमवार को 82 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। ब्लॉक से लेकर गांवों में हुए विकास कार्य इसमें शामिल हैं। इन परियोजनाओं में अधिकांश सड़कें शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान डीएम उमेश मिश्रा ने पौधारोपण किया।
विज्ञापन

गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह और ब्लाॅक प्रमुख/प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इन विकास कार्यों का लोकार्पण किया। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि ब्लॉक परिसर में मुख्य द्वार, प्रमुख कक्ष और खंड विकास कार्यालय के बनने से प्रधानों से लेकर आम लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांव में हुए विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गांव के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है। मनरेगा के तहत हर गांव के मजदूर को रोजगार देने के लिए गांव में मजदूरों को 100 दिन का रोजगार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला ने कहा कि 82 लाख की परियोजनाओं में कार्यालय का जीर्णोद्धार क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर है। सरकार की तरफ से जारी योजना के तहत रोजगार को लेकर मनरेगा के तहत गांव के मजदूरों को रोजगार दिया जा रहा है। हर मजदूर अपना पंजीकरण कराकर 100 दिन का रोजगार लेने के लिए अपने गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी से संपर्क कर रोजगार प्राप्त कर लें। अंत में डीएम उमेश मिश्रा ने ब्लॉक परिसर में पौधारोपण किया। लेखाकार अखिलेश कुमार सिंह व जेई संतोष कुमार राय ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान, दिनेश सिंह, आनंद मिश्रा, एपीओ अमित भार्गव, एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार सिंह, संजय सिंह, डाॅ. बीपी सिंह, डाॅ. उपेंद्र सिंह, बेजनाथ गुप्ता, विजय कन्नौजिया, रत्नेश भारद्वाज, रानू अग्रहरि, राजेश साहनी, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed