{"_id":"5e10d36e8ebc3e87d700e0dc","slug":"projects-of-30-crore-in-hata-municipal-board-inaugurated-kushinagar-news-gkp3359417129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा में 30 करोड़ की योजनाओं का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटा में 30 करोड़ की योजनाओं का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण
विज्ञापन
हाटा में नगरपालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 30 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर?
- फोटो : KUSHINAGAR
हाटा में 30 करोड़ की योजनाओं का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण
कंबल वितरण व स्वास्थ्य शिविर का भी किया गया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। नगर पालिका परिषद बोर्ड हाटा के दो वर्ष पूरे होने पर शनिवार को लोकार्पण, शिलान्यास, कंबल वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 30 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे और विशिष्ट अतिथि हाटा विधायक पवन केडिया रहे। इस मौके पर लोगों की आंखों की जांच के लिए भी शिविर का आयोजन किया गया।
नगर के मैरिज हाल में आयोजित इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सांसद विजय दूबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की एक मजबूत कड़ी स्थानीय निकाय भी है। प्रदेश सरकार नए निकायों के गठन व पुराने निकायों के विस्तारीकरण का कार्य कर रही है, जिससे लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी।
हाटा विधायक पवन केडिया ने कहा कि इस नगर निकाय को विकास के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से भरपूर धन मिल रहा है। आने वाले समय में यह आदर्श नगर पालिका बनेगी। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने विकास कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए अपनी उपलब्धि गिनाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, गोपाल राव, हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना आदि ने भी संबोधित किया। अंत में ईओ अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम में आए लोगों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर सभासद जयप्रकाश जायसवाल, सुनील चौहान, मनीष चौरसिया, रणजीत सिंह, राजेश पासवान, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे। संचालन ज्ञान विक्रम सिंह ने किया।