{"_id":"65effa695d0965f69e070e53","slug":"progress-of-odop-loan-scheme-is-not-good-dm-gave-instructions-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113974-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ओडीओपी ऋण योजना की प्रगति ठीक नहीं, डीएम ने दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ओडीओपी ऋण योजना की प्रगति ठीक नहीं, डीएम ने दी हिदायत
Tue, 12 Mar 2024 12:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग व श्रम एवं व्यापार बंधु की बैठक हुई। बैठक में समीक्षा के दौरान ओडीओपी ऋण योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक को 20 मार्च तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
बैठक में चर्चा के दौरान उद्यमी संगठन की तरफ से उठाए गए राजकीय औद्योगिक आस्थान पडरौना के पार्क की भूमि का सौंदर्यीकरण कराने के मामले में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम कानपुर से एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृत की कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र स्वीकृति के लिए अनुस्मारक पत्र भेजा जाएगा। उपायुक्त उद्योग अभय सुमन ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद ऋण योजना की प्रगति की जानकारी दी। इसमें ओडीओपी ऋण योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम उमेश मिश्र ने नाराजगी जताते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक को 20 मार्च तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर पीडब्लूडी, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एएसपी अभिनव त्यागी, असहायक श्रम आयुक्त विजय यादव आदि मौजूद रहे।