कटौती के खिलाफ लालटेन लेकर किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। बिजली कटौती और लो वोल्टेज सहित बिजली से जुड़ी कई अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को लोगों ने लालटेन लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों ने बिजली विभाग के अफसरों पर शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया। इन लोगों ने स्थिति में सुधार न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।
पूर्वांचल किसान यूनियन के नेता पप्पू पांडेय की अगुवाई में दोपहर बाद हाथ में लालटेन लिए लोग जिला मुख्यालय पर पहुुंचे और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने लगे। इन लोगों का कहना था कि जब से प्रदेश में नई सरकार आई है, बिजली वितरण की व्यवस्था और बिगड़ गई है। जिला मुख्यालय पर भी 15 से 18 घंटे तक ही बिजली मिल रही है। देहात क्षेत्र में तो दिन और रात मिलाकर 10 से 12 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। लोगों का आरोप था कि बिजली विभाग के अफसर जान बूझकर इस भीषण गर्मी में लोगों को परेशान कर रहे हैं। आपूर्ति मिल रही है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि उससे उपकरण ठीक प्रकार से काम ही नहीं करते।
इन लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम कृष्णलाल तिवारी को सौंपा। इनके मांग पत्र में बिजली समस्या के अलावा जनपद के सड़कों की बदहाली का भी जिक्र था। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पूर्वांचल किसान यूनियन बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा।
इस दौरान मनोज गौड़, शैैलेंद्र प्रताप सिंह, चंदन पांडेय, महेंद्र यादव, त्रिभुवन मिश्रा, सुदामा, गिरजा शंकर गुप्ता, संजय तिवारी, शुुभम पांडेय, मोतीलाल, धर्मेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।