फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Problems will be resolved on priority: CDO

प्राथमिकता से होगा समस्याओं का निस्तारण : सीडीओ

Wed, 18 Jan 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Problems will be resolved on priority: CDO
कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनतीं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवे? - फोटो : KUSHINAGAR
प्राथमिकता से होगा समस्याओं का निस्तारण : सीडीओ
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन, किसानों ने उठाई समस्याएं
पडरौना। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय किसान दिवस का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
बैठक में पिछली कार्यवृत्ति के संदर्भ में चर्चा करते हुए किसानों की समस्याएं सुनीं गईं। किसानों की मुख्य समस्याओं में किसान सम्मान निधि का पैसा समय से नहीं मिलना, पीएम किसान पोर्टल पर गलत डाटा, खेत में विद्युत तार लटके होने की शिकायत, यूरिया के सापेक्ष नैनो यूरिया दिए जाने का प्रकरण, माइनर में पानी नहीं, रोटावेटर की सब्सिडी आदि समस्याएं शामिल थीं।
विज्ञापन

इस दौरान पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में उपनिदेशक कृषि ने बताया कि सभी पात्र कृषक अपना ई-केवाईसी करवा लें। बैंक खाते की आधार सीडिंग (आधार और बैंक एकाउंट को जुड़ाव) आवश्यक रूप से करें। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का भू-लेख अंकण अभी तक नहीं हुआ है। वे अपना भू-लेख अंकन करवा लें। बिजली संबंधी समस्याओं के संदर्भ में अधिशासी अभियंता विद्युत को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया। यूरिया के साथ नैनो यूरिया दिए जाने के प्रकरण में एआर को-ऑपरेटिव शिवजी यादव को संबंधित समस्या के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उप निदेशक कृषि आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी बीआर मौर्य, प्रभागीय वनाधिकारी अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed