फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Problems prevailed in the meeting of teachers and staff

Kushinagar News: शिक्षकों और कर्मचारियों की बैठक में छाई रहीं समस्याएं

Thu, 07 Aug 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Problems prevailed in the meeting of teachers and staff
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में शिक्षक संघ कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी।संवाद
पकवा इनार। बुद्ध पीजी काॅलेज कुशीनगर में बुधवार को शिक्षक संघ की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। इसमें शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का मुद्दा छाया रहा। प्रोफेसर अमृतांशु शुक्ल ने काॅलेज के मानदेय शिक्षकों और कर्मचारियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है। उनका वेतन दिलाने हेतु प्रयास किया जाना चाहिए। प्रोफेसर रवि प्रताप पांडेय ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों का पेंशन रुका है। गुआक्टा महामंत्री डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी ने कालेज को विश्वविद्यालय बनाए जाने के लिए प्रयास करने पर बल दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सौरभ द्विवेदी, महामंत्री डॉ. राजेश कुमार जायसवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार साहू, प्रोफेसर कौस्तुभ नारायण मिश्र, कोषाध्यक्ष डाॅ. कमाल हसन, डॉ. राघवेंद्र प्रताप मिश्र, डॉ. अवधेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed