फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Problems of passengers increased due to stoppage of bus operations

Kushinagar News: बस का संचालन बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Tue, 14 Jan 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Problems of passengers increased due to stoppage of bus operations
जौरा बाजार। बीते आठ सितंबर से क्षेत्र के बनकटा बाजार से लखनऊ तक शुरू हुई रोडवेज बस सेवा नवंबर से बंद कर दी गई है। इससे यूपी के अलावा बिहार के सीमावर्ती गांव के लोगों को गोरखपुर और लखनऊ की यात्रा करने में परेशानी हो रही है। नाराज लोगों ने इस बस सेवा को शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

यूपी-बिहार सीमा स्थित बनकटा बाजार से लखनऊ के लिए बीते आठ सितंबर को लखनऊ तक के लिए बस सेवा शुरू की थी। यह बस प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे यात्रियों को लेकर गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या के रास्ते बस लखनऊ आलमबाग तक जाती थी।
विज्ञापन

बस सेवा शुरू होने से पहले लोगों को फाजिलनगर, तमकुहीराज, कसया या गोरखपुर से लखनऊ के लिए बस मिलती थी। इन स्थानों से बस पकड़ने पर लोगों का अधिक समय और किराए के नाम पर भी अधिक रुपये खर्च करने पड़ते थे। लेकिन इस बस सेवा के शुरू होने के बाद लोगों को लखनऊ की यात्रा करने में आसानी हो गई। अब नवंबर से इस बस सेवा को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के मैनेजर गुप्ता, संजय यादव, अभिषेक जयसवाल, अलाउद्दीन, महेंद्र, श्रवण, बिजेंद्र यादव, रजनीश शुक्ला आदि ने बताया कि बनकटा बाजार से लखनऊ तक संचालित होने वाली रोडवेज बस सेवा से शुरू करने के लिए जनप्रतिनिधियों के अलावा मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से मिलकर मांग की गई थी।

इस संबंध में एआरएम जय प्रकाश प्रधान ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व ही कार्यभार ग्रहण किया है। इसलिए इसके बारे में जानकारी नही है। बस संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed