फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   problam of bad road

टूटी नालियां और क्षतिग्रस्त सड़कें करती हैं परेशान, जिम्मेदार बेखबर

Wed, 01 Dec 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
problam of bad road
टूटी नालियां और क्षतिग्रस्त सड़कें करती हैं परेशान, जिम्मेदार बेखबर
विज्ञापन

- शहर में शामिल हो गए, सुविधाएं देहात जैसी ही
- पडरौना नगर में शामिल जंगल विशुनपुरा के खाड़ी टोला की हालत जर्जर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के विस्तारीकरण में 18 ग्राम पंचायतें शामिल हुईं, लेकिन उनकी स्थिति में बदलाव नहीं आया है। वहां अब भी देहात की सुविधाओं में लोग जीवन-यापन कर रहे हैं। दो साल से अधिक का समय गुजर जाने के बावजूद क्षतिग्रस्त सड़कों की दशा ज्यों की त्यों है। लाभार्थियों के शौचालय उपयोग के लायक नहीं रह गए हैं। नालियां टूटने की वजह से जलनिकासी नहीं हो पा रही है। स्ट्रीट लाइट कहीं जलती है तो कहीं खराब पड़ी है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पडरौना क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा का खाड़ी टोला भी नगरपालिका में शामिल हो गया है, लेकिन वहां की सुविधाएं अब भी देहात जैसी है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सड़कें इस कदर टूट गई हैं कि आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। पूरे बरसात के मौसम में तो आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, अब भी नया निर्माण तो दूर इनकी मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। ग्राम पंचायत से बने कई लाभार्थियों के शौचालय उपयोग के लायक नहीं रह गए हैं और नगरपालिका से बन नहीं पा रहा है। नियमित सफाई नहीं होती है। नालियां टूटने के कारण जलनिकासी नहीं हो पा रही है। स्ट्रीट लाइटें कहीं जलती हैं तो कहीं खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रहीं
- शिव कुमार ने बताया कि नालियां टूटने की वजह से पानी का बहाव नहीं हो पाता है। ओवरफ्लो होने पर सड़क पर बहने लगता है। इस वजह से आने जाने में राहगीरों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र यादव ने कहा कि मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट तो लगी है, लेकिन कहीं जलती हैं और कहीं खराब पड़ी हैं। जिम्मेदार इसे दुरुस्त कराने की ओर ध्यान नहीं देते हैं।
- हीरालाल का कहना था कि इस मोहल्ले में कूड़ेदान नहीं होने से कूड़ा रखने में परेशानी होती है। लोग कहीं भी कूड़ा रख देते हैं।
नित्यानंद ने कहा कि शहर क्षेत्र में शामिल हो गए हैं, लेकिन शहर वाली सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। न समय पर सफाई होती है और न शुद्घ पेयजल का इंतजाम है। शौचालय भी उपयोग के लायक नहीं हैं।

पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल का कहना है कि नगरपालिका में शामिल किए गए गांवों में सभी नगरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed