Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Private lineman dies of electric shock while fixing fault, uproar

Kushinagar News: फाल्ट ठीक करते समय प्राइवेट लाइनमैन की करंट से मौत, हंगामा

Mon, 30 Jun 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Private lineman dies of electric shock while fixing fault, uproar
पडरौना/सपहा। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कुड़वा दिलीपनगर के फुलवापट्टी में रविवार को बिजली का फाल्ट ठीक करते समय एक प्राइवेट लाइनमैन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर अचेत होकर जमीन पर गिर गया। साथ मौजूद लोग अभी कुछ समझ पाते, तब तक उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर आए परिजन बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने परिजनों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा धुरिया गांव निवासी 40 वर्षीय अमित तिवारी प्राइवेट लाइनमैन का कार्य करते थे। रविवार की दोपहर वे फुलवापट्टी गांव के ट्रांसफार्मर के पास फाल्ट ठीक कर रहे थे।
विज्ञापन

उसी दौरान ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आकर नीचे पर गिर पड़े। वहां साथ गए लोग अभी कुछ समझ पाते तब उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मौजूद लोगों ने बताया कि कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति शुरू होने से दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद पहुंचे परिजन और गांव के लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप था बिजली निगम के अधिकारी उन्हें निगम के कार्य से हमेशा भेजते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे कसया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विद्युत निगम के जेई योगेश गुप्ता ने कहा कि लाइनमैन विभागीय नहीं था। घटना के समय निगम के अधिकारियों को सूचना नहीं मिली थी।

सूचना नहीं मिलने के चलते शटडाउन नहीं दिया गया था। उधर अमित के मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वह दो भाईयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई रंजीत तिवारी और पत्नी अन्नू तिवारी रोते-रोते अचेत होकर जमीन पर गिर जा रहे थे। उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा आदित्य तिवारी (7) और दूसरा बेटा आदर्श तिवारी (5) वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed