{"_id":"637bd5f5ba57d4262f6049a0","slug":"private-hospital-sealed-without-registration-in-hata-kushinagar-news-gkp458246741","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा में बगैर पंजीकरण संचालित निजी अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटा में बगैर पंजीकरण संचालित निजी अस्पताल सील
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
हाटा। नगर में संचालित एक निजी अस्पताल को सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ ने सील कर दिया। सोमवार की शाम हुई कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान अस्पताल संचालक पंजीकरण से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
नगर के पूर्वी छोर पर एचपी पेट्रोल पंप के बगल में संचालित ज्योति हॉस्पिटल पर डिप्टी सीएमओ आरके गुप्ता के साथ हाटा सीएचसी के डॉक्टर अमित कुमार की टीम जांच करने पहुंची। अस्पताल पर मौजूद कर्मचारियों से अस्पताल से संबंधित कागजात मांगे तो संचालक कोई कागज नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने अस्पताल को खाली करा कर उसे सील कर दिया।
इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सीएमओ के निर्देश इस अस्पताल की जांच की गई है। जांच में अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है। अस्पताल को सील करके इसकी रिपोर्ट सीएमओ को दी जाएगी। इस दौरान हाटा सीएचसी के डॉक्टर अमित कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।